अत्यंत दुखद खबर :- किशोरी के साथ दुष्कर्म

सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत बनमा ईटहरी के खुरेशान गांव से अत्यंत दुखद खबर आ रही हैं. बताया जा रहा हैं कि खुरेशान गांव की किशोरी के साथ कल (सोमवार) दोपहर भूस्वामी के पुत्र के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।किशोरी महादलित समुदाय की बताई जा रही हैं।दुष्कर्म का आरोप रणवीर यादव पर लगा हैं।रणवीर यादव भूस्वामी विन्देश्वरी यादव का बेटा बताया जा रहा हैं.घटना को मकई की खेत मे अंजाम दिया गया।
    पीड़िता के पिता ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई हैं और भूस्वामी के पुत्र पर किशोरी के दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। पुलिस को दर्ज कराये शिकायत मे बताया कि उसने मसानी बहियार में विन्देश्वरी यादव की जमीन में बंटाई पर मकई की खेती किया है। उनकी लड़की मुन्नी (काल्पनिक नाम) खेत में घास काटने गयी हुई थी। इसी दौरान भूस्वामी के पुत्र रणवीर यादव ने घटना को अंजाम दिया। घर लौटने के बाद उसकी बेटी ने इसकी जानकारी दी. ओपी अध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Comments